फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, भाजपा ने गिरा दिया अपनी राजनीति का स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा के आगामी शीत सत्र पर भाजपा के अभी से चल रहे आक्रामक रवैये पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी कहा है कि विपक्ष को जो करना है कर ले, सरकार विधानसभा सत्र में अपना काम करेगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि हर बार विपक्ष बिना किसी ठोस मुद्दे के सदन में हंगामा करती आ रही है। जिसे जो करना है, वो कर सकता है।
विज्ञापन


लेकिन इस बार जनता से जुड़े मुद्दों और प्रदेश के विकास के लिए सदन की कार्रवाई सुचारु रूप से चलाई जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार को शिमला के मालरोड पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव न ही विधानसभा चुनाव के फाइनल मैच से पहले सेमीफाइनल हैं और न ही क्वार्टरफाइनल हैं।

भाजपा का यह कहना सही नहीं है। भाजपा ने अपनी राजनीति का स्तर गिरा दिया है। विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव में काफी अंतर होता है। भाजपा पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल मानकर खुद के साथ ही धोखा कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम

इन चुनावों पर सीएम ने साफ किया कि ये चुनाव विधानसभा चुनाव के सामने क्वार्टर फाइनल भी नहीं हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि बीजेपी नेता असल मुद्दों से हटकर अब व्यक्तिगत बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति का स्तर भी नीचे गिर रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए वीरवार को पटना के लिए रवाना हो गए हैं। वे वीरवार को दिल्ली में ठहरेंगे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके नीतीश कुमार से निकटतम संबंध रहे हैं। इसलिए उनके निमंत्रण पर वे शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें