मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के पास विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई एजेंडा नहीं बचा है। भाजपा नेताओं के जहन में एक ही एजेंडा है - वीरभद्र सिंह। उन्होंने कहा कि अदालत के जिस मुद्दे को भुनाकर भाजपा सरकार बनाना चाहती है, अगर वो ही नहीं रहेगा तो प्रदेश में भाजपा किस मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।
सीएम ने कहा कि वह अदालत से जल्द बाइज्जत बरी होंगे। उन्होंने कहा कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है, जिससे मैं जेल जाऊं। सीएम मंडी के विपाशा सदन में आयोजित युकां के संकल्प शिविर के समापन पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मैं भाजपा नेताओं के तन मन में बस गया हूं। न उन्हें दिन को चैन है, न रात को नींद। पता नहीं क्यों भाजपा नेता मुझसे इतना डरते हैं।