फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली से मेरे मतभेद नहीं, धूमल के दबाव में पड़े मेरे पीछे : वीरभद्र

Tue, 05 Apr 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा - ये अरुण जेटली हैं, जो मेरे पीछे पडे़ हैं। उनके मेरे साथ कोई मतभेद नहीं हैं। ये सब प्रेमकुमार धूमल और अरुण कुमार धूमल के दबाव से सारा चल रहा है। ये मामला आयकर के बाद सीबीआई को भेजा गया। सीबीआई ने पहली रिपोर्ट में कुछ नहीं पाया।
विज्ञापन


फिर दूसरी बार कार्रवाई हुई। फिर ईडी में मामला गया। ये ईडी का मामला नहीं है। सैकड़ों-करोड़ों रुपये का जहां गबन होता है, वहां ईडी की कार्रवाई होती है। देश को धन लूटने वाले बड़े-बड़े लोगों के खिलाफ ईडी की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा है। एक आयकर के मामले के पीछे पड़ी है।
 
प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि ये इनकी रोजाना की बात हो गई है। उनके खिलाफ जो भी कार्रवाई हो रही है, ये एक राजनीतिक षड्यंत्र है। असल में ये एक आयकर का मामला है। वीरभद्र बोले - मैंने जो आय दिखाई है, वो तार्किक है।
विज्ञापन


मुझे एनडीए सरकार से कोई उम्मीद नहीं और मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। कांग्रेस पार्टी मजबूत है और एक है। मुझे पार्टी का प्रदेश में और दिल्ली में भी हाईकमान के समक्ष पूरा समर्थन मिला है।
विज्ञापन

धूमल की संपत्तियों की जांच एजेंडे में शामिल

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल को संपत्ति मामले में विजिलेंस नोटिस भेजे जाने के पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल की संपत्तियों की जांच पहले से ही कांग्रेस पार्टी के एजेंडे में शामिल थी। उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे एक कमेटी ने ही लगाए हैं और सरकार की ओर से उन्हीं की जांच की जा रही है।

काहे के खाते, ऐसा कुछ नहीं
सीबीआई की ओर से खाते सील करने की चर्चा पर सीएम ने उल्टा सवाल किया - काहे के खाते। ऐसा कुछ नहीं है। मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल पर सीएम बोले कि आगामी दिनों में कोई फेरबदल नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें