फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, मैं भी बदलूंगा 500 और 1000 के नोट

Wed, 09 Nov 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले का स्वागत किया है। वीरभद्र सिंह ने इसे साहसिक और स्वागत योग्य करार देते हुए कहा कि इससे काफी काला धन बाहर निकलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे एक एक पालिसी के तहत बंद किया है। सीएम बोले कि उनके पास भी पांच सौ और हजार रुपये के नोट हैं।
विज्ञापन


ये उन्हें अब बैंक में बदलने पड़ेंगे। वीरभद्र सिंह बुधवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि इससे लोगों को परेशानी तो होगी, मगर एकदम पांच सौ और हजार के नोट बंद होने से लोगों और शिमला घूमने आने वालों के लिए दिक्कतें हो रही हैं।

सीएम बोले कि धन की समस्या से लड़ने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना होगा। उन्होंने कहा कि नोट बदलने के लिए पर्याप्त सुविधा प्रदान करने की जरूरत है, ताकि लोगों को बैंकों में पूरा दिन कतारों में न खड़ा रहना पड़े। इसके लिए बैंकों को उचित व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बहरहाल कालेधन से लड़ने के लिए यह साहसिक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें