फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, हिमाचल में छह हों लोकसभा के सांसद, ये बताई वजह

Sun, 02 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल में लोकसभा के सांसदों की संख्या बढ़ाने की जरूरत जताई है। उन्होंने कहा कि यह संख्या कम से कम छह होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के नाते हिमाचल में चार संसदीय क्षेत्रों की संख्या भी कम है।
विज्ञापन


पहले ये अधिक थे। बाद में ही संख्या घटी। शिमला के रिज मैदान पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जब हिमाचल का यूनियन टैरेटरी का स्टेटस था तो हिमाचल से ज्यादा एमपी होते थे और आज ये चार हो गए हैं।

राज्य में लोकसभा सांसदों की संख्या कम से कम छह होनी चाहिए। हिमाचल के तमाम क्षेत्र पहाड़ी हैं। सिरमौर जिले से लेकर किन्नौर जिले तक को कवर करना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जब भी दौरे करता हूं तो भाजपा को पड़ जाते हैं दौरे

क्या विधानसभा चुनाव से पहले कांग्र्रेस की स्थिति को मजबूत करने को वे प्रदेश भर के दौरे बढ़ा देंगे? इस पर सीएम बोले कि जब भी वे प्रदेश के दौरे करते हैं तो भाजपा को दौरे पड़ जाते हैं।

पार्टी अध्यक्ष की गरिमा का ध्यान, कोई मतभेद नहीं : वीरभद्र
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिस कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के पद पर बैठे हैं, उसकी गरिमा का सबको ध्यान है। हर पार्टी अध्यक्ष को भी अपनी गरिमा में ही रहना चाहिए। पार्टी के भीतर किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। अगले चुनाव में कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी। क्या आप ही अगले मुुख्यमंत्री होंगे? इस पर सीएम बोले कि यह देखा जाएगा। वे मॉडेस्ट ही रहना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें