फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कभी पूरा नहीं होगा धूमल का सपना, भ्रमित कर रहे ज्योतिषी'

Sat, 02 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामपुर के पंडाधार और देलठ में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सत्ता में लौटने के लिए व्याकुल हैं। उनका सत्ता में आने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। कांग्रेस बहुमत के साथ वापस सत्ता में आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धूमल को उनके ज्योतिषी भ्रमित करने में लगे हैं। इस कारण भाजपा झूठा प्रचार कर रही है कि राज्य में चुनाव इसी वर्ष होंगे। विधानसभा चुनाव निर्धारित समयावधि और सरकार का कार्यकाल पूरा होने पर ही होंगे।

कहा कि धूमल ने इस वर्ष जनवरी में भी मीडिया में बयानबाजी की थी कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के चलते चुनाव 2017 की बजाय 2016 में हो सकते हैं। कहा कि धूमल कोई ज्योतिषी नहीं हैं। वह दिन में सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि उनके मन में किसी के प्रति दुर्भावना नहीं है, लेकिन राजनीतिक विरोधाभास हमेशा रहता है। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक कॉलेज खोले गए हैं। हालांकि, इनमें विद्यार्थियों की संख्या अधिक नहीं है, लेकिन आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ये वरदान साबित होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें