फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिहीनों की हड़ताल पर आया सीएम वीरभद्र का बयान, कहा-पूरी होंगी मांगें

Fri, 31 Mar 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि दृष्टिहीनों को नियमानुसार रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके पास नहीं बने हैं, उन्हें कहा गया है कि नियमों में प्रावधान है। वे ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को आवेदन करेंगे तो उनके पास बन जाएंगे। वे सरकारी बसों में भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन


भाजपा की मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि भूख हड़ताल पर बैठे दृष्टिहीनों के बारे में पुलिस ने बीते दिन जिस प्रकार से पकड़कर उनको उठा दिया है। इससे पहले भी उनको सचिवालय के पास से उठाया गया था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगें मान ली जाएंगी।

उनकी छोटी-छोटी मांगे हैं। उनका बैकलॉग है और उनको पूरा नहीं किया जा रहा है। उनको बस पास मिलना चाहिए। उनको बस पास नहीं मिल रहा है। इस बात के लिए सरकार इतनी असंवेदनशील कैसे हो गई है। उनके लिए कानून बनाकर बना हुआ है। उस कानून का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


अभी एक महीने के अंदर-अंदर दोबारा से उनको धरने पर बैठना पड़ा पुलिस उनको उठा उठाकर के ले जा रही है, जिसकी निंदा की जानी चाहिए। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए, क्योंकि इस तरह से दृष्टिहीन लोगों को मारा-पीटा जा रहा है। यह सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें