फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धूमल में नहीं संस्कार, कई राज्यों में दबा रखी है प्रॉपर्टी'

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के गगरेट पहुंचे सीएम वीरभद्र सिंह ने पूर्व सीएम धूमल पर करारा हमला किया। उन्होंने यहां तक कह डाला कि धूमल में संस्कार ही नहीं है। सीएम ने कहा कि पूर्व सीएम शांता कुमार भी उनके राजनीतिक विरोधी थे। लेकिन उनमें शालीनता थी।
विज्ञापन


मगर धूमल में शालीनता नहीं है। उनमें ऐसे संस्कार भी नहीं हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धूमल की दूसरे राज्यों में भी संपति है जिसकी जांच करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस संपत्ति की जांच सीबीआई से करवाई जाएगी। ताकि पता चल सके कि आखिर कुल कितनी संपत्ति उनके पास है। गौरतलब है कि काफी दिन से दोनों दिग्गज नेताओं के बीच सियासी जंग चल रही है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

गगरेट में की कई बड़ी घोषणाएं

सीएम वीरभद्र सिंह ने गगरेट में जनता को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं भी की। उन्होंने गगरेट में तहसील की घोषणा भी की। साथ ही स्वां की तर्ज पर ब्यास की खड्डों का भी तटीकरण करने की बात कही।

उन्होंने लोगों से जुड़ी कई परियोजनाओं को भी जनता को समर्पित किया। कई लोगों ने अपनी समस्याएं भी लिखित रूप में सीएम को दी। जिस पर उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीएम ने कहा कि सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है लेकिन भाजपा को ये काम पच नहीं रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही जिले के विकास के लिए कुछ और योजनाएं तैयार की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें