फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं एक योद्धा, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा: वीरभद्र

Fri, 25 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर/शिमला

सार

  • बेटी की शादी के दिन रेड, होली पर ईडी का तोहफा
  • कहा-जितनी मर्जी जांच करा लें, मिलेगा ठन-ठन गोपाल
  • जेटली पर बोले, पता नहीं क्या बुरा किया है मैंने उनका
विज्ञापन
मल्यावर में मंच पर गदा लहराते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में ईडी की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह केंद्र सरकार की एक और घटिया राजनीतिक साजिश है। बेटी की शादी के दिन घर पर सीबीआई रेड और होली के दिन प्रवर्तन निदेशालय का यह तोहफा मिला है। मैं एक योद्धा हूं और राजनीति से प्रेरित इन मुकदमों से लड़ता आया हूं और लड़ता रहूंगा। मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सत्यमेव जयते! सीएम ने अपना ये बयान सोशल मीडिया पर जारी किया।
विज्ञापन


वहीं, बिलासपुर के मल्यावर में जनसभा में सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ मामले बनाने में मशगूल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुझ पर बेवजह के केस बनाए जा रहे हैं। मेरे खिलाफ आयकर विभाग, सीबीआई और ईडी ने जांच चला रखी है। जितनी मर्जी जांच करा लें, लेकिन मिलेगा वही ठन-ठन गोपाल।

मैं किसी भी जांच से डरने वाला नहीं हूं। केवल नीचा दिखाने के लिए सत्ता का प्रयोग किया जा रहा है। काले बादल जितने भी मंडराएं, जीत हमेशा ईमानदारी की ही होती है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा कि जांच से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे मैंने उनका कुछ बुरा किया हो। किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके पास सत्ता है तो मेरे साथ भगवान है। अगर गलती हुई होगी तो उसका भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल ने मांगा इस्तीफा, कहा-नहीं चलने देंगे सत्र, सरकार

बिलासपुर पहुंचने पर सीएम का स्वागत करतीं डीसी मानसी सहाय ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दिल्ली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 8 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने उनसे इस्तीफे की मांग की है।

धूमल ने कहा है कि मुख्यमंत्री व उनके परिवार ने अनैतिक रूप से भ्रष्ट कार्यों से संपत्ति अर्जित की है। ऐसे में वीरभद्र सिंह को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सीएम वीरभद्र अपने पद से त्यागपत्र नहीं देते हैं तो उन्हें हटाने तक भाजपा किसी भी कीमत पर आगामी विधानसभा सत्र और सरकार नहीं चलने देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें