फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिका सोनी से मिले वीरभद्र, सरकार-संगठन पर की चर्चा

Fri, 21 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की राज्य प्रभारी अंबिका सोनी से भेंट की। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रभारी अंबिका सोनी से यह मुलाकात नई दिल्ली में लोधी रोड स्थित उनके आवास पर की।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस सरकार और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। पिछले कुछ दिनों से सीएम वीरभद्र सिंह कांग्रेस में सचिवों की तैनाती के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नाराज चल रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए भी उन्होंने कुछ बयान दिए थे। ऐसे में इस मुलाकात के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इस मुलाकात को 24 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे
इसमें अंबिका सोनी आ रही हैं। राज्यसभा में उपनेता आनंद शर्मा भी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी इसमें विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

बता दें कि सीएम वीरभद्र सिंह शुक्रवार को कई केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे। वे प्रदेश के कई लंबित मसलों पर चर्चा करेंगे। वीरभद्र सिंह शनिवार को नई दिल्ली से शिमला लौट आएंगे।  

स्टोक्स से सुक्खू, महाजन ने की लंबी मंत्रणा  
आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष महाजन ने वीरवार को लंबी मंत्रणा की। इस दौरान 24 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें