फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वायरल की चपेट में, आईजीएमसी में दाखिल

Tue, 01 Nov 2016 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वायरल की चपेट में आ गए हैं। रविवार देर रात उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अब सामान्य है। मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात उन्हें खांसी शुरू हुई।
विज्ञापन


रात करीब पौने दो बजे तक जब उनकी खांसी नहीं रुकी तो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया और सुबह करीब छह बजे तक उनका स्वास्थ्य स्थिर हो गया। इस दौरान एक्स-रे, ब्लड टेस्ट, ईको और ईसीजी सहित सभी टेस्ट किए गए। सभी रिपोर्ट सही हैं। 
Trending Videos

राज्यपाल ने पूछा मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम

डॉक्टरों का कहना है कि उनका गला खराब था, जिस वजह से उन्हें संक्रमण हो गया। अब स्वास्थ्य ठीक है और इनका ब्लड प्रेशर भी सामान्य है। डॉक्टरों की निगरानी में सीएम को स्पेशल वार्ड नंबर-633 में रखा गया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ.

रमेश ने कहा कि मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है और उन्हें मंगलवार को छुट्टी दे दी जाएगी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार सुबह आईजीएमसी जाकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।
विज्ञापन

कुशलक्षेम पूछने वालों को चाय और सेब खिलाकर भेजा

आईजीएमसी में दाखिल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हालचाल पूछने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आईजीएमसी में दाखिल होने की सूचना के बाद उनसे मिलने वालों का तांता लग गया। सबसे पहले सोमवार सुबह सात बजे हर्ष महाजन पहुंचे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा,  राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मंत्री विद्या स्टोक्स, धनी राम शांडिल, सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित सरकार के आला अफसरों ने भी मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम पूछा।

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेमकुमार धूमल ने भी फोन पर मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम पूछा और बातचीत की। स्वास्थ्य स्थिर होने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आने वालों के साथ बातचीत की और उन्हें सेब खिलाए और चाय पिलाई। सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और बेटा युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह उनकी देखरेख के लिए आईजीएमसी शिमला में ही मौजूद हैं। 

फेसबुक पेज पर बताई बीमारी की वजह
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के फे सबुक पेज पर उनके अस्वस्थ होने की वजह रोहडू़ के दूरदराज क्षेत्र डोडराक्वार में उनके हाल के दौरे के दौरान वहां खराब मौसम और धूल बताया गया है। सीएम वीरभद्र सिंह ने हालचाल पूछने वाले सभी लोगों का उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने का धन्यवाद भी किया गया है। 

तीन दिन पहले भी आईजीएमसी गए थे सीएम 
पीटरहॉफ  शिमला में हुए कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री को खांसी होने और छाती जाम होने पर उन्हें आईजीएमसी शिमला लाया गया था। उनका एक्स-रे भी करवाया गया। शनिवार को भी मुख्यमंत्री की तबीयत खराब थी, इसलिए वे अग्निशमन विभाग के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे। उनके स्थान पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स कार्यक्रम में गईं। दिवाली पर स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद वे लोगों से बधाइयां लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें