फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर पहुंचे सीएम वीरभद्र सिंह, जनता को दी करोड़ों की सौगातें

Fri, 24 Mar 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को बिलासपुर दौरे पर हैं। यहां वह जनता को करोड़ों की सौगातें देने जा रहे हैं। सीएम वीरभद्र सिंह के साथ उनके कैबिनेट की सबसे अनुभवी नेता आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स भी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वारघाट पहुंचे सीएम वीरभद्र ने सबसे पहले एक पूजा अर्चना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने यहां केटहला तनवोल और जगतखाना उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया।

इस योजना से इलाके के कई गांवों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सएम ने स्वारघाट में ट्रामा सेंटर भवन का उद्घाटन भी किया। बाद में सीएम बीडीओ कार्यालय के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि सीएम यहां कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ कार्यालय के लिए नए भवन का निर्माण होना है जिस पर करीब ढाई करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें