फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मंच पर भूल गिले शिकवे, वीरभद्र ने की गडकरी की तारीफ

Mon, 06 Jun 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्र के कर्मशील व्यक्तित्व हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजनीति के अखाड़े में कांग्रेस बनाम भाजपा की जंग रविवार को कौतुहल का विषय नहीं बनी। कांग्रेस के आला नेताओं और भाजपा के विरोधी कुनबे ने विकास का मंच एक साथ सांझा किया। हाथ मिलकाकर एक दूसरे के अभिवादन का नजारा यूं लगा कि मानों विकास गिले शिकवे सब भूल गए हों।
विज्ञापन


सोलन में रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद प्रो वीरेन्द्र कश्यप, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सती और पूर्व मंत्री व विधायक डा राजीव बिंदल की उपथिति में  लगभग  2655 करोड़ रुपये की तीन सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

सीएम ने अपने संबोधन में गड़करी के तारीफ के पुल खूब बांधे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्र के कर्मशील व्यक्तित्व हैं। इसका उदाहरण बिना भेदभाव के हिमाचल को इतने राष्ट्रीय राजमार्ग देने की घोषणा करना है। उन्होंने कहा कि दिल की गहराइयों से इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताता हूं।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के साथ मिलकर दीप प्राज्जवलित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर, राजीव सहजल, बलदेव तोमर, सुरेश कश्यप, सुरेश भारद्वाज, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

गडकरी बोले, मांगों जो मांग सकते हो

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को स्मृति चिन्ह भेंट करते पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला
गंज बाजार में अपने भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खूब मूड़ में दिखे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। आज आप जो मांगोगे वह मिलेगा। डंके की चोट पर कहता हूं कि जो घोषणाएं करके जाऊंगा उसे 100 फीसदी पूरा करूंगा।

हिमाचल की जनता को अगर कुछ और चाहिए तो स्थानीय नेताओं के माध्यम से केंद्र को अवगत करवाएं, उन्हें सब मिलेगा। 29 एनएच मिलने का श्रेय केंद्र सरकार को नहीं बल्कि जनता को जाता है।

योजनापूर्ति के लिए जनसहयोग जरूरी: नड्डा
गंज बाजार में शिमला संसदीय क्षेत्र की जनसभा और सूबे को एनएच प्रदान करने की धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र ने सड़कों के निर्माण द्वारा प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी है। भाजपा की सरकार आने के बाद ही विकास के कार्य हुए हैं।

इससे पहले सड़क पर गढ्ढे हैं कि गढ्ढे में सड़कें पता नहीं चलता था। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद तीव्र गति से विकास हुआ है। केंद्र ने फसल बीमा योजना शुरू की है, जिससे पूरे भारत में 23 फीसदी किसानों को फायदा हुआ है। केंद्र सरकार की योजनाओं को पूरा करने में जनसहयोग की जरूरत है।

इससे अच्छे और कैसे दिन चाहिए: धूमल
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिमाचल में न तो हवाई सेवाएं हैं न ही पर्याप्त रेल सुविधा। ऐसे में सड़क ही हमारी जीवन रेखा है। केंद्र सरकार सड़कों पर फोकर करके सबसे बेहतरीन कार्य कर रही है। राम राज्य आ गया है। इससे ज्यादा अच्छे दिन और क्या होंगे की मंत्री 29 एनएच देने के बाद बोल रहे हैं कि और क्या चाहिए।
विज्ञापन

हिमाचल को नहीं मिली कभी इतनी तरजीह

कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
सांसद वीरेंद्र कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि हिमाचल को इतनी तरजीह पहले कभी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि 17 और 12 नए एनएच मिलने से हिमाचल की आर्थिकी अधिक बेहतर होगी। पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने

कहा कि प्रदेश में डोडराक्वार ऐसी जगह है, जहां सड़क की कनेक्टिविटी आज भी पूरे प्रदेश में खराब है। जिससे क्षेत्र का विकास नहीं हो सका है। 100 किमी वाली सड़कों को दुरुस्त करने की मांग उन्होंने रखी, जिन्हें मान लिया गया।

चंबा और सिरमौर की हुई अनदेखी: सत्ती
प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान सड़कों की अनदेखी हुई है। सिरमौर और चंबा की तो पूरी तरह से अनदेखी की है। यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से काफी विकासित हो सकते हैं, लेकिन हुए नहीं।

जब प्रदेश में धूमल की सरकार थी तो केंद्र ने चार हाइवे दिए थे। अब दो सालों में केंद्र में मोदी की सरकार है तो 29 एनएच हिमाचल को मिले हैं। यह केंद्र सरकार की दूरगामी और बिना भेदभाव के विकास की नीति का उदाहरण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें