फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल दिवस: सीएम ने की बड़ी घोषणाएं, कई हस्तियों को मिला सम्मान

Sat, 16 Apr 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते सीएम वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर जिला के स्वारघाट और झंडूता में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले दो सालों में प्रदेश के 25 युवाओं को सरकार रोजगार मुहैया करवाएगी। इसके अलावा बिलासपुर जिला के सभी विस क्षेत्रों में पानी की समस्या से निपटने के जिए 100 हैंड पंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री घुमारवीं में 69वें राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सेना, गृह रक्षकों, एनसीसी और विद्यार्थियों की टुकडिय़ों की सलामी भी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सरकारी व निजी क्षेत्र में 60 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया है।

इनमें 27 हजार से अधिक रोजगार अकेले सरकारी क्षेत्र में ही शामिल है। कहा कि उच्च शिक्षा क्षेत्र में 3237 नियुक्तियों के अतिरिक्त 4527 पदोन्नतियां जबकि प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 5000 से अधिक नियुक्तियां की गईं हैं। उन्होंने कहा कि 3355 पद नए सृजित व स्तरोन्नत शिक्षण संस्थानों के लिए सृजित किए गए और नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों के लिए 1775 पद सृजित किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिलासपुर में स्थापित होने वाले एम्स से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होगी और प्रदेश सरकार ने मंडी जिला के नेरचौक में ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज को अपने अधीन लेने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

इनको किया गया सम्मानित

मंडी के उपायुक्त संदीप कदम को नागरिक सेवा पुरस्कार प्रदान किया - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मंडी के उपायुक्त संदीप कदम को नागरिक सेवा पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार मंडी जिला के 10 विकास खंडों में महिला मंडलों के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन आरंभ कर मंडी जिला प्रशासन को मिला है।

वहीं, नलिनी बिभा नाजली को साहित्य के लिए, टोग चंद को पर्यावरण संरक्षण तथा हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधीक्षक जीत राम को एथेलेटिक्स के लिए प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने प्रो. सोमदत्त बट्टू को संगीत क्षेत्र के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किया।

वहीं चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के डॉ. पकंज सूद, डॉ. पीके मेहता और डॉ. सीएस प्रभाकर को वर्ष 2014-15 के लिए राज्य नवोन्मेश पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने एनआईटी हमीरपुर के डॉ. हेमंत कुमार विनायक को नवोन्मेष पुरस्कार भी प्रदान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें