फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सीएम वीरभद्र का बड़ा ऐलान

Mon, 26 Dec 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को धर्मशाला में हिमाचल सरकार के चार साल के जश्न पर हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया है। राहुल के समक्ष मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दिया है।
विज्ञापन


नौकरी के रास्ते खोले हैं। हिमाचल का एक बड़ा मसला आउटसोर्स कर्मचारियों का भी है। चुनाव से पहले राज्य सरकार विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों के फायदे के लिए प्रभावशाली कदम उठाएगी।

वीरभद्र सिंह के बयान के बाद यह माना जा रहा है सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्द कोई पॉलिसी बना सकती है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को धर्मशाला में कहा कि जिस प्रकार से वर्तमान केंद्र सरकार ने एकदम से नोटों को बंद कर दिया, उससे हिमाचल में भी बड़ी हलचल हुई है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि वे खुशनसीब हैं कि वे छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे सातवीं बार भी सीएम बनेंगे। वे सबकी ओर से राहुल गांधी का स्वागत करते हैं। सीएम ने कहा कि उन्हें ये जनसभा देखते हुए पुराना समय याद आ रहा है। उन्होंने इंदिरा गांधी का अनेक बार स्वागत किया।

उन्होंने सोनिया गांधी का भी स्वागत किया। अब यहां राहुल का भी स्वागत हो रहा है। इस उत्सव में प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल का उत्सव मनाया जा रहा है। अगले साल चुनाव होंगे। जब हिमाचल बनाया जा रहा था तो कुछ लोगों ने हिमाचल बनने का विरोध किया। विरोध करने वाले ये लोग जनसंघ के लोग थे, जो आज भाजपा है।
विज्ञापन

सीएम ने लोगों के हाथ खड़े करवाकर लिया ये वचन

वीरभद्र बोले कि कांग्रेस क्षेत्रवाद और जातिवाद की बात नहीं करती है। जनसंघ और भाजपा के लोग ही जातिवाद और क्षेत्रवाद की बातें करते हैं। कुछ ताकतें धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटना चाहती हैं। ऊपर के पहाड़, बीच के पहाड़ और नीचे के पहाड़ की बात करते हैं।

सीएम वीरभद्र सिंह ने लोगों से हाथ खड़े कर वचन देने को कहा कि वे जातिवाद और क्षेत्रवाद की बातों में नहीं आएंगे। प्रदेश की एकता और अखंडता के लिए ये ठीक नहीं है। भाजपा के लोग सत्ता में आने वाले नहीं हैं और सपने देख हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें