फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को नए साल का तोहफा, सीएम ने की 10 बड़ी घोषणाएं

Wed, 28 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिन क्षेत्रों में गुज्जर समुदाय के लोग रहते हैं, वहां जरूरत के अनुरूप मोबाइल पाठशालाएं खोली जाएंगी। उन्होंने राज्य की सभी गुज्जर बस्तियों में मांग पर अगले दो महीने में हैंडपंप लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को शिमला स्थित सचिवालय में गुज्जर कल्याण बोर्ड की 20वीं बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि सरकार गुज्जर समुदाय के लोगों को उपयुक्त भूमि का चयन कर और शिक्षा सुविधाएं प्रदान कर उनके स्थायी समाधान को प्रयास कर रही है।

सीएम बोले - हिमाचल में जिन गुज्जर परिवारों ने भूस्खलन और बाढ़ से अपनी भूमि अथवा घर खोए हैं, उन्हें सरकार की तीन बिस्वा और दो बिस्वा भूमि देने की नीति के आधार पर सुविधा दी जाएगी। बजट भाषण में भूमिहीन और आवासहीन लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में तीन बिस्वा भूमि तथा शहरी क्षेत्रों में दो बिस्वा भूमि देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


कहा कि पशुओं की नस्ल में सुधार और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए समुदाय को आधुनिक तकनीक से जोड़ने एवं उन्हें उपयुक्त प्रशिक्षण देने के भी पशुपालन विभाग को निर्देश दिए हैं।

चंबा जिले की प्राथा ग्राम पंचायत में प्राथमिक पाठशाला सलोह, सोलन जिले में प्राथमिक पाठशाला मलपुर एवं बद्द और सिरमौर जिले के नाहन में माध्यमिक पाठशाला आंजी-बनूना को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणाएं कीं।
विज्ञापन

सीएम ने ये बड़ी घोषणाएं भी की

उन्होंने बिलासपुर के झंडूता के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहेड़ी में विज्ञान खंड के निर्माण के निर्देश दिए। चंबा की ग्राम पंचायत डाडवीं के गांव दुर्गेड़ में प्राथमिक पाठशाला के तीन अतिरिक्त कमरों के निर्माण को धनराशि देने के निर्देश भी दिए। कांगड़ा जिले में पालमपुर के समीप गुज्जर बस्ती गुजरेहड़ा में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की घोषणा की।

पांवटा साहिब में नारीवाला से जम्मूखाला और मंडी के सकरोहा में नैना माता मंदिर सड़क को पक्का करने को धनराशि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नैनहुई और मसवाड़ी गांवों में कब्रिस्तान मैदान के निकट शौचालयों का निर्माण करने के भी निर्देश दिए।

इससे पूर्व मुख्य सचिव वीसी फारका ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और गुज्जर समुदाय के कल्याण को उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर, नरेंद्र चौहान, जनजातीय विकास विभाग के विशेष सचिव राकेश शर्मा, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और गुज्जर समुदाय के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें