फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू मैदान से एकजुटता का संदेश देंगे वीरभद्र-स्टोक्स

Sun, 24 Apr 2016 12:10 AM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
इसी रैली से ही ठियोग में कांग्रेस के अगले संभावित उम्मीदवार के भी संकेत मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दशक से ज्यादा वक्त का मनमुटाव मिटाकर जिस आलू मैदान में वीरभद्र सिंह और विद्या स्टोक्स तीन साल पहले विधानसभा चुनाव से पहले एकजुट हुए थे, अब ठियोग के उसी पोटेटो ग्राउंड में दोनों नेता तीन मई को एक बड़ी रैली कर एक होने का संदेश देंगे।
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह पर विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई से बदले सियासी माहौल के बीच ये दोनों दिग्गज नेता हजारों लोगों की हाजिरी में यहां विरोधियों पर गरजते नजर आएंगे। इस रैली को अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।

चार साल पहले हिमाचल में कांग्रेस के कई खेमे थे। वीरभद्र खेमे से अलग स्टोक्स गुट हिमाचल में खासा सक्रिय था। कई बार दोनों गुटों में तनातनी होती रही। तब विद्या स्टोक्स को सीएम पद की दावेदारी में देखा जाता रहा, लेकिन वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के समय विद्या स्टोक्स ने खुद वीरभद्र सिंह को सीएम बनाने की बात की तो सियासी समीकरण ही बदल गए।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल की राजनीति के ये दोनों दिग्गज नेता लगभग दो दशक बाद इकट्ठा हुए तो इससे वीरभद्र को अपने अन्य विरोधियों को मात देने में आसानी हुई। वीरभद्र सिंह का साथ देते हुए स्टोक्स ने उनके छठी बार सीएम बनने की बात भी इसी पोटेटो ग्राउंड में की थी। अब इसी आलू मैदान में फिर बड़ी रैली की जा रही है।

हाल ही में विद्या स्टोक्स ने कहा है कि वीरभद्र सिंह सातवीं बार भी सीएम बन सकते हैं। इस ऐलान के बाद अचानक आलू मैदान की इस प्रस्तावित रैली के अनेक सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, उम्र में अस्सी का दशक पार कर रही विद्या स्टोक्स ने अभी तक ये सार्वजनिक नहीं किया है कि वे अगला चुनाव लड़ेंगी कि नहीं।

इसी रैली से ही ठियोग में कांग्रेस के अगले संभावित उम्मीदवार के भी संकेत मिल सकते हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और ठियोग निर्वाचन क्षेत्र के पर्यवेक्षक रितेश कपरेट की मानें तो ठियोग के पोटेटो ग्राउंड में होने वाली जनसभा में हजारों लोग जुटेंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं।

मिनी सचिवालय का भी शिलान्यास करेंगे सीएम
ठियोग में वीरभद्र-स्टोक्स का ये शक्ति प्रदर्शन तीन मई को पौने एक के बजे के बाद होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बाईपास सड़क, बस स्टैंड भवन, सिविल अस्पताल भवन और कॉलेज भवन सभागार का निरीक्षण करेंगे।

फिर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैस का उद्घाटन होगा। फिर सीएम मिनी सचिवालय भवन की आधारशिला रखेंगे। इसी के बाद पोटेटो ग्राउंड ठियोग में रैली होगी। तीन बजे तक यहां जनसभा का समापन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें