फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम, इस वजह से कमजोर हुई कांग्रेस

Fri, 04 Aug 2017 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि उनका मन साफ है और वह साफ बात करने से कभी गुरेज नहीं करते। उन्हें आज देश में पार्टी की कमजोरी की मुख्य वजह पिछले कई साल से संगठनात्मक चुनाव का न होना लगता है। संगठन में सीधे चुनावों की जरूरत पर बल देते हुए सीएम ने कहा कि चुनाव से नया जोश आता है और नेताओं को बल मिलता है।
विज्ञापन


सीएम वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संबोधित कर रहे थे। षड्यंत्रकारियों से सचेत रहने का आह्वान करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस उनका घर है और जब तक उनका जीवन है, वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं।

उन्होंने बैठक में सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि चर्चा के सार्थक परिणाम मिलेंगे और सभी पदाधिकारी मतभेद भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। कांग्रेस प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी और फिर से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारेबाजी केवल जलसे-जुलूसों में होनी चाहिए: वीरभद्र

मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील कुमार शिंदे के प्रदेश प्रभारी बनने पर खुशी जताई और बधाई देते हुए कहा कि उनके राजनीतिक अनुभव से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने रणजीत रंजन को भी सह प्रभारी बनने पर शुभकामनाएं दीं। 

सीएम ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बारे में कहा कि नारेबाजी नहीं होनी चाहिए। नारेबाजी केवल जलसे-जुलूसों में ही होनी चाहिए। गुड़िया मामले में सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो देश की प्रमुख जांच एजेंसी है। यह एजेंसी ठीक जांच कर रही है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें