फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक हटते ही HRTC कंडक्टर भर्ती परिणाम घोषित, 498 को दी नियुक्ति

Fri, 04 Aug 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की ओर से 500 कंडक्टरों की भर्ती परीक्षा के परिणाम पर रोक हटते ही परिवहन निगम ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। वीरवार को प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने भर्ती परिणाम पर रोक हटा दी। इसके तुरंत बाद ही एचआरटीसी ने भी रिजल्ट जारी कर 500 में से 498 कंडक्टरों को नियुक्ति दे दी है। 
विज्ञापन
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पूर्व ट्रिब्यूनल ने भर्ती को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। ट्रिब्यूनल ने नियमों के विपरीत भर्ती को ले कर दायर प्रार्थियों की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद 8 अगस्त, 2016 को भर्ती परिणाम निकालने पर रोक लगा दी थी। अब प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के फैसले से एचआरटीसी को बड़ी राहत मिली है। कंडक्टर भर्ती का परिणाम एचआरटीसी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

परिवहन निगम ने मई 2016 में 500 मल्टीपर्पज ट्रांसपोर्ट असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। करीब 30 हजार बेरोजगार युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। निगम ने 12 जून को लिखित परीक्षा ली। इसमें 1630 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

एक जुलाई 2016 से एचआरटीसी ने इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार शुरू किए गए। प्रार्थियों ने ट्रिब्यूनल को दी याचिका में आरोप लगाया था कि निगम ने जरूरी संशोधन किए बगैर ही कंडक्टरों को मल्टीपर्पज ट्रांसपोर्ट असिस्टेंट (टीएमपीए) का नाम देकर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी।

इसके लिए रेगुलेशन-1996 में जरूरी संशोधन नहीं किया गया। यह भर्ती नियमों के वितरीत है। ट्रिब्यूनल के फैसले को एचआरटीसी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए मामले को प्रशासनिक प्राधिकरण को फिर से कुछ पहलुओं पर अपना निर्णय देने के लिए मामले को भेजा था। प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने प्रार्थियों की दलीलों पर असहमति जताते हुए याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें