फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव तक पहुंची बिजली, अब सड़क की बारी

Sat, 02 Jul 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
जगोरी में देवताओं से आर्शीवाद लेते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल के हर गांव में बिजली पहुंच गई है। अब जल्द प्रदेश के सभी गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा। कई पंचायतों को सड़क से जोड़ दिया गया है। जो गांव रह गए हैं, उनमें जल्द सड़क पहुंचा दी जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रामपुर के बघेरी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों की कमी नहीं रखी है, लेकिन अभी भी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साढ़े 15 हजार स्कूल और 116 कॉलेज खोले गए हैं। शिक्षा के लिए उनकी सरकार ने जगह-जगह स्कूल खोल दिए हैं।

अब तो कई जगह छात्र कम होने से स्कूल बंद करवाने की नौबत आ गई है। बताया कि 28 जनवरी, 1962 को उन्होंने पहली बार एमपी के चुनाव को नामांकन भरा था। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने चुनाव लड़ने को कहा था। केंद्र सरकार में भी दो बार मंत्री रहे। बाद में इंदिरा गांधी ने उन्हें हिमाचल का मुख्यमंत्री बनाकर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें