फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सरकारी आवास ओक ओवर से ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचे सीएम सुखविंद्र सुक्खू

Tue, 14 Mar 2023 01:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सादगी का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री सुबह करीब सवा 10 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से विधानसभा के लिए रवाना हुए और 10:30 बजे विधानसभा पहुंचे।  मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक रहते वह पूर्व में भी विधानसभा में अपनी ऑल्टो कार से आते रहे हैं। 
विज्ञापन
ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचे सीएम सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह अपने पहले बजट सत्र के लिए ओक ओवर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए ऑल्टो कार में पहुंचे। सादगी का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री सुबह करीब सवा 10 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से विधानसभा के लिए रवाना हुए और 10:30 बजे विधानसभा पहुंचे।  मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक रहते वह पूर्व में भी विधानसभा में अपनी ऑल्टो कार से आते रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जब वह पहले बजट सत्र के लिए इस कार में आए तो पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक रवि ठाकुर भी उनके साथ रहे। विधानसभा पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू कई बार वीआईपी प्रोटोकॉल छोड़कर एक साधारण व्यक्ति की तरह माल रोड पर सुबह की सैर तथा लोगों से बातचीत करते नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें