मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की धन बल वाली राजनीति को हराने के लिए एकजुट है। भाजपा ने बेईमानी और जोड़तोड़ का नया रिवाज चलाने की कोशिश की है। जनता इसका करारा जवाब देगी। सुक्खू ने रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सोशल मीडिया पर आए एक कमेंट को साझा करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी ने अपनी टिप्पणी में लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से वह मिली हैं। उनकी एकजुटता, मेहनत और मजबूती से चुनाव लड़ने के जज्बे व जनता के प्रति उनके समर्पण पर उन्हें गर्व है। एक तरफ भाजपा का भय, लालच और झूठ का साम्राज्य है। धन बल और एजेंसियों के माध्यम से सत्ता के लिए लोकतंत्र को खत्म करने वाली राजनीति है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के पास सत्य, साहस और धैर्य से जनता के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता साथ देगी और जीत सत्य की ही होगी।