फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुक्खू बोले: भाजपा की धन बल वाली राजनीति को हराने के लिए हम सब एकजुट, जनता देगी करारा जवाब

Sun, 07 Apr 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने बेईमानी और जोड़तोड़ का नया रिवाज चलाने की कोशिश की है। जनता इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की धन बल वाली राजनीति को हराने के लिए एकजुट है। भाजपा ने बेईमानी और जोड़तोड़ का नया रिवाज चलाने की कोशिश की है। जनता इसका करारा जवाब देगी। सुक्खू ने रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सोशल मीडिया पर आए एक कमेंट को साझा करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी ने अपनी टिप्पणी में लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से वह मिली हैं। उनकी एकजुटता, मेहनत और मजबूती से चुनाव लड़ने के जज्बे व जनता के प्रति उनके समर्पण पर उन्हें गर्व है। एक तरफ भाजपा का भय, लालच और झूठ का साम्राज्य है। धन बल और एजेंसियों के माध्यम से सत्ता के लिए लोकतंत्र को खत्म करने वाली राजनीति है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के पास सत्य, साहस और धैर्य से जनता के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता साथ देगी और जीत सत्य की ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें