मुख्ममंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दिवाली शिमला में ही मनाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुक्खू के पेट का संक्रमण ठीक हो गया है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रूटीन के टेस्ट बुधवार को भी ठीक आए हैं। वे शुक्रवार या शनिवार को शिमला लौट आएंगे। मुख्ममंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दिवाली शिमला में ही मनाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुक्खू के पेट का संक्रमण ठीक हो गया है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अभी विश्राम करेंगे। सुक्खू पिछले करीब दो हफ्ते से एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन हैं। पैंक्रियाज में संक्रमण के चलते वह पहले आईजीएमसी शिमला में दाखिल हुए थे। उसके दो दिन बाद उन्हें उपचार के लिए नई दिल्ली जाना पड़ा था। अब उनका स्वास्थ्य पहले से अच्छा है।