मुख्यमंत्री ने विद्या स्टोक्स से भेंट की
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से उनके आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, कुलदीप पठानिया, रवि ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, हरीश जनारथा और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।
सुक्खू से मिला कांग्रेस मानवाधिकार विभाग का प्रतिनिधिमंडल
प्रदेश कांग्रेस मानवाधिकार विभाग का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चेयरमैन संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। मुख्यमंत्री ने सौहार्दपूर्ण माहौल में अधिवक्ताओं से बातचीत की और आने वाले समय में अधिवक्ताओं को और समय देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग चेयरमैन आईएन मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रणब प्रताप सिंह, प्रदीप वर्मा, संदीप गुप्ता, सुमित शर्मा, बलदेव नेगी, हरिंदर वर्मा, अजय चौहान, उमेश पाल, मनोज चौहान, विशाल पवार, चंद्रमोहन चंदेल, अंकुश ठाकुर, डीके शर्मा और भगवान चंद आदि शामिल रहे।