मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर : इस रेस में तो सभी लोग थे, 68 विधायक थे। जो विधायक बन जाते हैं, उन्हें रहना भी चाहिए। इसमें कुछ गलत नहीं है। विधायक को मुख्यमंत्री बनने की रेस में रहना चाहिए।
प्रश्न : एक ही संसदीय क्षेत्र से आप सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम बने हैं, क्या बिगड़ा क्षेत्रीय संतुलन मंत्रिमंडल में बनाएंगे?
उत्तर : ये संतुलन वाली कोई बात नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों ही गुजरात से हैं। एक राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और एक प्रधानमंत्री हैं। नड्डा और धूमल एक ही संसदीय क्षेत्र से थे। वीरभद्र और विद्या स्टोक्स भी एक ही संसदीय क्षेत्र से थे, जब वे अहम पद पर होते थे।
प्रश्न : क्या मंत्री भी क्षेत्रीय संतुलन को बनाते हुए बनेंगे?
उत्तर : मंत्रिमंडल पर निर्णय हाईकमान को लेना है। इस बारे में जानकारी राजीव शुक्ला ही साझा करेंगे। सीएम और डिप्टी सीएम पद के लिए बात हुई है। अभी मंत्रियों के बारे में कोई बात नहीं हुई है। जब मंत्री बन जाएंगे तो उनकी परफॉर्मेंस देखी जाएगी।
प्रश्न : लक्ष्य में क्या अब 2024 रहेगा?
उत्तर : बिल्कुल लक्ष्य में अब 2024 रहेगा। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी। सरकार बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। उपचुनाव के बाद विधानसभा चुनाव के नतीजे सबके सामने हैं।
मैं तो अल्टो में चलता था, अब हर पंद्रह मिनट की लोकेशन पूछी जा रही
- सुक्खू ने मुस्कराते हुए कहा कि मैं तो अल्टो में चलता था। खुद ड्राइव करता था। कई बार ट्रैफिक जाम में भी फंसा होता था। अब जब मुख्यमंत्री बन गया हूं तो पहले जैसा जाम तो नहीं लगता है। एकदम गाड़ी तेजी से चलती है। पर हर पंद्रह मिनट बाद लोकेशन पूछी जा रही है।