इंदौरा को दी करोड़ों की सौगात
सुक्खू ने सोमवार को इंदौरा दौरे के दौरान आईटीआई भवन गंगथ का उद्घाटन कर बच्चों को समर्पित किया। यह भवन 536.17 लाख की लागत राशि से बनकर तैयार हुआ है। इसके साथ तारा खड्ड पर 324.86 लाख की लागत से बने पुल का भी उद्घाटन किया। वहीं, विधानसभा में शुरू होने वाले कई कार्यों का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इनमें घंडरां से रैहन सड़क ,बाई इंदौरिया से मंड मियानी सड़क, मंदोली से टप्पा पलाह घाट सड़क, गंगथ से घेटा सड़क,मकरोली चंगराडा सड़क, इंदौरा से काठगढ़ सड़क, बलीर से डैंकवां सड़क और सात सड़कों के नवीनीकरण किया जाएगा। इसके अलावा गंगथ बली में व बडूखर में उठाऊ पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया गया जोकि 546.96 लाख की लागत से बनकर तैयार होगी। मंड क्षेत्र में 6 व इंदौरा में 19 ट्यूबल का शिलान्यास किया गया। सूरजपुर खड्ड में बाढ़ नियंत्रण कार्य का भी किया जाएगा।