फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: श्रीनगर जाएंगे सीएम सुक्खू, भारत जोड़ो यात्रा के समापन में होंगे शामिल

Fri, 27 Jan 2023 11:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का भी श्रीनगर जाने का कार्यक्रम है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन होना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को श्रीनगर जाएंगे। 30 जनवरी को मुख्यमंत्री भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का भी श्रीनगर जाने का कार्यक्रम है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन होना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार दोपहर को शिमला से बिलासपुर जाएंगे। विजयपुर स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र के शादी समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। दोपहर बाद विजयपुर से ही चंडीगढ़ जाने का कार्यक्रम है। शाम को मुख्यमंत्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। रात्रि ठहराव श्रीनगर में होगा। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री जेएंडके के लेफ्टिनेंट गवर्नर से मुलाकात करेंगे। 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। शाम के समय मुख्यमंत्री श्रीनगर से चंडीगढ़ होते हुए शिमला पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें