फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: आईपीएस अधिकारी सतिंदर पाल सिंह आवास और शहरी मामले मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त

Fri, 27 Jan 2023 10:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

आईपीएस अधिकारी सतिंदर पाल सिंह को आवास और शहरी मामले मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी सतिंदर पाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी सतिंदर पाल सिंह को आवास और शहरी मामले मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। सतिंदर को डीजीपी संजय कुंडू व अन्य अधिकारियों ने नई जिम्मेवारी के लिए बधाई दी है। साल 2021 में आईपीएस सतिंदर पाल सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जा चुका है। सतिंदर पाल सिंह 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं।उन्होंने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) और मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) की है। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एडीसी के अलावा सिरमौर, मंडी और कांगड़ा के एसपी के रूप में कार्य किया। उन्होंने कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी सेवाएं प्रदान कीं।

विज्ञापन


बाद में उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार के विशेष सचिव गृह के साथ पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) और आईजी, सीआईडी (अपराध) के रूप में कार्य किया। वह केंद्र सरकार में निदेशक आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय और संयुक्त सचिव जहाजरानी मंत्रालय के रूप में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे।  प्रतिनियुक्ति से लौटने पर उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एडीजी हिमाचल होम गार्ड और एडीजी सीआईडी के रूप में कार्य किया। अब वे केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में सेवाएं प्रदान करेंगे। एसपी सिंह राज्य के सबसे सक्षम और पेशेवर अधिकारियों में से एक हैं और सहकर्मियों और अधीनस्थों की ओर से उनका बहुत सम्मान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें