फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीएम सुक्खू बोले- खुद कुछ किया नहीं, सत्ता गई तो होने लगी आउटसोर्स कर्मियों की चिंता

Tue, 04 Apr 2023 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने खुद तो कुछ किया नहीं, अब सत्ता से बाहर हुए हैं तो आउटसोर्स कर्मचारियों की बड़ी चिंता हो रही है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने खुद तो कुछ किया नहीं, अब सत्ता से बाहर हुए हैं तो आउटसोर्स कर्मचारियों की बड़ी चिंता हो रही है। भाजपा के नेताओं ने उनके बजट भाषण को ठीक से नहीं सुना है। सदन में आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा उठने के बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बात की। वह भोजनावकाश के दौरान ही सूरत से शिमला पहुंचे तो सुबह की सदन की बैठक में मौजूद नहीं हो पाए। सुक्खू ने कहा कि भाजपा वाले जब सत्ता में थे तो कुछ नहीं किया। केवल ध्यान आकर्षित करने के लिए यह किया जा रहा है।

विज्ञापन


अमित शाह से भी मुलाकात करेंगेसुक्खू ने कहा कि नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात हुई थी। उन्होंने अनुरोध किया था कि नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह केंद्रीय अधिनियम है। इसमें बदलाव करना होगा तो यह केंद्र सरकार ही कर सकती है। केंद्र सरकार इस बारे में राज्य सरकार के अनुरोध पर जरूर गौर करेगी। वह इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें