फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- बागी विधायकों ने 15-15 करोड़, सरगना ने इससे अधिक लिए होंगे

Fri, 05 Apr 2024 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

बागियों पर खरीद-फरोख्त के अपने बयान पर कायम रहते हुए सीएम ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है, सारी बातें लोगों के सामने हैं। 14 माह पहले जो जनता के वोट से चुनकर आए हैं और जिन लोगों ने ईमान बेचा है, अब उन्हें छोड़ा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागी विधायकों ने 15-15 करोड़ रुपये लिए हैं, लेकिन उनके सरगना ने इससे अधिक लिए होंगे। 14 माह पहले जो जनता के वोट से चुनकर आए हैं और जिन लोगों ने ईमान बेचा है, अब उन्हें छोड़ा नहीं जा सकता। अपने बयान पर कायम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन के सेरा में पत्रकारों के बागी विधायकों के मानहानि के दावों के सवाल के जवाब में यह बात कही।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि निश्चित तौर पर इस मामले में धन जुड़ा हुआ है। सरकार जांच कर रही है और तथ्य सामने आ रहे हैं। जनता के वोट पर चुनकर आने वाले नोट के दम पर विधायकी से आखिर क्यों इस्तीफा देते हैं, इसके पीछे के राज को जनता के सामने लाना होगा। विधायकों का हर काम करने व विधानसभा क्षेत्र में अधिकारी से लेकर स्टाफ उनकी पसंद का लगाने के बावजूद धन आत्मा की आवाज सुनकर इन्होंने ईमान बदला। बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में वोट भाजपा प्रत्याशी को दिया है, यह भी सबको पता है, लेकिन प्रदेश के हित के बजट के लिए आखिर बागी विधायक क्यों नहीं पहुंचे। यह बजट आम लोगों का बजट था। चुनावों में जनता की अदालत में साबित करेंगे कि बिकाऊ को जिताऊ नहीं बनाया जाए।

विज्ञापन

जयराम को सत्ता की भूख लग गई
मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है। टिकट आवंटन के सवाल पर सीएम ने कहा कि दिल्ली में पहले समन्वय की बैठक होगी और फिर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद सेंट्रल इलेक्शन कमेटी टिकट तय करेगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सरकार के अस्थिर होने के बयान पर बोले-जयराम को सत्ता की भूख लग गई है। जनता ने उन्हें नकार दिया है तो अन्य राज्यों की तरह धन के बल पर कुर्सी हथियाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में अराजकता फैलाने चाहते हैं मुख्यमंत्री : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘भुट्टो को कुट्टो’ का नारा लगाकर साफ कर दिया है कि वह प्रदेश में अराजकता, तानाशाही, गुंडागर्दी और दादागिरी चलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री की अराजकता फैलाने वाली नीति के कारण ही चंबा में दलित युवक की नृशंस हत्या हुई। मौजूदा सरकार के दौरान प्रदेश में 500 से ज्यादा हत्याएं, 1000 के लगभग महिलाओं के साथ अनाचार, दुष्कर्म के मामले और 2000 से ज्यादा सिंथेटिक ड्रग के मामले सामने आ चुके हैं। कांग्रेस के विधायक अपनी ही पार्टी के खिलाफ क्यों गए, उसका जवाब भी मुख्यमंत्री ने स्वयं दे दिया है कि वह विधायकों को कुछ नहीं समझते। इसी वजह से 43 विधायकों के साथ चली सरकार 34 पर पहुंच गई। मुख्यमंत्री के बयान से साबित होता है कि वह बौखलाहट में हैं, घबराहट में हैं और मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।
विज्ञापन
15 करोड़ में तो बागी विधायक बिके हैं लेकिन उनके सरगना ने इससे अधिक लिए होंगे। उपचुनाव में जनता को बताएंगे कि बिकाऊ को जिताऊ नहीं बनाया जाता है।
Next
AU ऐप में पढ़ें