फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- शहरी निकायों में टिकट आवंटन कभी भी, युवा चेहरों को प्राथमिकता

Tue, 28 Apr 2026 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संकेत दिया कि पार्टी कभी भी टिकटों का आवंटन कर सकती है और इसमें युवाओं के साथ-साथ लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कहा कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही इन आवेदनों पर विस्तृत चर्चा के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी कभी भी टिकटों का आवंटन कर सकती है और इसमें युवाओं के साथ-साथ लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की ओर से उठाए गए एटीएस (ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था केंद्र सरकार के वाहन पोर्टल के तहत लागू की गई है। इसमें राज्य सरकार की सीधी भूमिका नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस विषय को केंद्र के समक्ष उठाया है, क्योंकि प्रदेश के लोग अभी पूरी तरह इस नई प्रणाली के लिए तैयार नहीं हैं। जब तक लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक कुछ क्षेत्रों के वाहनों को छूट दी गई है। हालांकि जहां एटीएस स्थापित हैं, वहां वाहन पासिंग इसी के माध्यम से करानी होगी। पर्यटन राजधानी से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने लगभग साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।

विज्ञापन
Trending Videos

सुक्खू ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद व सीएम प्राथमिकता के अनुसार ही एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है और कोई यह कार्य नहीं कर सकता था। केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार पैसों की तंगी दे रही है। हम अपने संसाधनों से राजस्व अर्जित कर सरकार चला रहे हैं। सबसे पहले एयरपोर्ट का विस्तार होगा और धर्मशाला के तपोवन के समीप अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर और बनखंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा में म्यूजिक फाउंटेन का शिलान्यास होगा। मैक्लोडगंज में एशिया की सबसे बड़ी जिप लाइन बनेगी। कांगड़ा के गुप्ता गंगा में तीन राज्यों के जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग चल रही है, जिससे किस तरह आरएसएस की मूल विचारधारा का मुकाबला हमें कर सकें। राष्ट्रवाद, एकता व अखंडता की विचारधारा को आगे लाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में राहुल गांधी आ रहे हैं।
विज्ञापन

गलत हुआ तो रद्द होंगे टेंडर
आचार संहिता के बीच धर्मशाला नगर निगम चुनाव की ओर से विकास कार्यों के टेंडर जारी करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो उन्हें रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें