फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीएम सुक्खू बोले- आपदा में जो साथ नहीं आए, वह प्रदेश का भला क्या करेंगे

Tue, 02 Jan 2024 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जब आपदा आई तो विपक्ष ने सिर्फ टिक्का टिप्पणी का काम किया। प्रदेश के लिए केंद्र से राहत पैकेज मांगा तो नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपाई सदन में भी मौन रहे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जो आपदा में साथ खड़े नहीं हुए, वह जनता और प्रदेश का क्या भला करेंगे। आपदा में केंद्र ने कोई सहायता नहीं की। भाजपा के नेता हमारा साथ दें। वह साथ दिल्ली चले, हम साथ जाएंगे। आपदा से हुए 12 हजार करोड़ के नुकसान का आपदा पैकेज दिलाएं। मुख्यमंत्री राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का शुभारंभ करने के बाद मनुरंगशाला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब आपदा आई तो विपक्ष ने सिर्फ टिक्का टिप्पणी का काम किया। प्रदेश के लिए केंद्र से राहत पैकेज मांगा तो नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपाई सदन में भी मौन रहे। प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में भी विपक्ष ने सरकार का साथ नहीं दिया। वे सिर्फ बयानबाजी करते रहे। भाजपा के किसी भी सांसद ने राहत पैकेज का मामला केंद्र में नही उठाया।

विज्ञापन


सरकार हिमाचल में शिक्षा का गुणात्मक सुधार चाहती है। इसकी शुरुआत की गई है। अगले सत्र से सभी स्कूलों में पहली कक्षा के बच्चे अंग्रेजी माध्यम से पढ़ेंगे। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य को मिडल और प्राइमरी स्कूल की प्रशासनिक शक्तियां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आपदा में मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर पहले डेढ़ लाख मिलते थे। सरकार ने कानून बदला और यह राहत राशि सात लाख की। आंशिक नुकसान की राशि भी 5,000 रुपये की जगह एक लाख की। कुल्लू में ही पहली किस्त के तौर पर करीब 34 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। स्वरोजगार के लिए भी नई योजना शुरू की है। जिसके पास तीन बीघा जमीन है तो वहां सरकार सोलर प्लांट लगाएगी। इसकी एवज में 20 हजार रुपये प्रतिमाह का किराया भूस्वामी को दिया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
केंद्र को नहीं कोसें, विकास पर ध्यान दें सीएम : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने में ही अपनी सारी ऊर्जा खर्च कर रही है, जबकि केंद्र हिमाचल का हर मामले में पूरा सहयोग कर रहा है। जयराम ने कहा कि केंद्र सरकार को कोसने से कुछ नहीं होगा। मुख्यमंत्री को प्रदेश के विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। सड़कें, स्कूल अस्पताल के निर्माण कार्य रुके हुए हैं। ठाकुर ने कहा कि कई अस्पतालों में एक भी चिकित्सक नहीं है। पूर्व सरकार में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट की रिपेयरिंग तक नहीं हो पा रही है। लोगों के इलाज से लेकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन लोगों को समय से नहीं मिल पा रही है। हिमकेयर के बकाया के कारण लोगों का इलाज किसी भी समय रुक सकने की स्थिति आ गई है। ऐसे में दोषारोपण से काम नहीं चल सकता है। सरकार को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। आपदा हो या रूटीन में चलने वाले विकास कार्य, केंद्र सरकार ने हिमाचल के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया है। हिमाचल को मिलने वाले प्रोजेक्ट्स में एक भी नए पैसे की कटौती नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें