फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल की सीमाओं में अवांछित व्यक्ति न आ जाए, इसका ध्यान रखेंगे

Mon, 20 Mar 2023 06:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल की सीमाओं से अंदर कोई ऐसा व्यक्ति भी अवांछित न आए, उसका भी ध्यान रखा जाए। सब प्रकार की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि अभी ऐसी कोई बड़ी बात है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विवाद पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि बाहर से आने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों को तंग न किया जाए। हिमाचल की सीमाओं से अंदर कोई ऐसा व्यक्ति भी अवांछित न आए, उसका भी ध्यान रखा जाए। सब प्रकार की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि अभी ऐसी कोई बड़ी बात है। पंजाब और हिमाचल के लोग भाई-भाई हैं। बसों पर उपद्रव करना सही बात नहीं है। जरूरी हुआ तो पंजाब के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। सब देश के नागरिक हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात सोमवार को सदन की कार्यवाही के शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही।

विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्रों के विकास के 94 आईटीडीपी कार्यक्रम लंबित
जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए आईटीडीपी कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के 94 कार्य लंबित हैं। सोमवार को सदन में भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज के सवाल का लिखित जवाब देते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह ने बताया कि इन 94 लंबित कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि अभी तक व्यय नहीं की गई है। इनमें छह कार्य लाहौल में, तीन किन्नौर में, 33 भरमौर में तथा 52 कार्य पांगी में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें