फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- सोलर प्लांट लगाकर युवाओं को रोजगार देगी प्रदेश सरकार

Sat, 09 Dec 2023 10:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार सोलर पावर प्लांट लगाने जा रही है। इसमें तीन बीघा या छह कनाल भूमि के मालिक को इसके साथ जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
नौणी विवि में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार सोलर पावर प्लांट लगाने जा रही है। इसमें तीन बीघा या छह कनाल भूमि के मालिक को इसके साथ जोड़ा जाएगा। सरकार प्लांट लगाकर हर माह युवाओं को 20 हजार रुपये देगी। इसके लिए भूमि मालिक के साथ 25 वर्ष का करार किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नौणी विवि में 12वें दीक्षांत समारोह में कही। सीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से जहां युवा स्वयं रोजगार स्थापित कर सकता है, वहीं दूसरों को भी रोजगार देगा। आने वाले 20 दिनों में इस योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अक्सर बाहरी राज्यों में देखते हैं कि प्रदेश का युवा होटलों में वेटर का काम कर 20 हजार रुपये कमा रहा है, लेकिन जब यह रोजगार उसे अपने घर-द्वार मिलेगा तो उसे बाहर जाने की भी आवश्यकता नहीं रहेगी। सीएम बोले, सरकार महिलाओं को प्रोत्साहित कर रही है। उनके आरक्षण को बढ़ा दिया है। हाल ही में ई वाहन के परमिट भी जारी कर दिए हैं। आने वाले दिनों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा, जिसमें युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज वही किसान प्राकृतिक खेती कर सकता है, जिसके पास पशु हों। इसके लिए भी योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास भले ही पैसों की दिक्कत है, इसके बावजूद शिक्षा क्षेत्र में बजट में कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार लाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें