फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की बैठक, ऊर्जा परियोजनाओं के आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के दिए आदेश

Thu, 14 Nov 2024 05:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कम एंड इंस्टाल सोलर पावर प्रोजेक्ट पहल पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कम एंड इंस्टाल सोलर पावर प्रोजेक्ट पहल पर कार्य कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में निजी क्षेत्र में सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने वाले युवाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, ऊर्जा व अन्य संबंधित विभागों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी सुक्खू ने कहा कि इस पहल के तहत सौर ऊर्जा परियोजनाओं के आवेदन व प्रक्रियाओं पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

आवेदकों की सुविधा के लिए सभी अड़चनों को समयबद्ध दूर किया जा रहा है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की भूमिका अहम है। प्रदेश में निजी क्षेत्र में कुल 300 मेगावाट क्षमता की ग्राउंड माउंटिड सौर ऊर्जा परियोजनाएं आवंटित की गई हैं, जिनमें से 62 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं। सरकारी क्षेत्र में 32 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की जा चुकी हैं और 15 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
 

मुख्यमंत्री ने विद्युत बोर्ड का राजस्व व संसाधन बढ़ाने के लिए नवोन्मेषी प्रयास करने के निर्देश दिए। अधिकारी विभिन्न परियोजनाओं में संसाधनों के सदुपयोग के साथ उत्पादन क्षमता में सुधार के लिए सुझाव दें। विभिन्न उपक्रमों व परियोजनाओं से ऊर्जा की खरीद व व्यय संबंधित पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्युत की विवेकपूर्ण खरीद और संसाधनों के सदुपयोग पर जोर दिया। उन्होंने विद्युत बोर्ड में टेंडर प्रक्रिया में संपूर्ण पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मंडल और वृत्त स्तर पर होने वाले तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर प्रबंधन के लिए रेवेन्यू मैपिंग करने के लिए भी जरूरी कदम उठाने को कहा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, निदेशक ऊर्जा राकेश कुमार प्रजापति, विशेष सचिव ऊर्जा अरिंदम चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें