फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- प्रदेश विद्युत बोर्ड में बड़े पैमाने पर फील्ड स्टाफ की भर्ती होगी

Mon, 07 Apr 2025 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत बोर्ड के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए एचपीएसईबीएल में बड़े पैमाने पर फील्ड स्टाफ की भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने एचपीएसईबीएल बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य बिजली बोर्ड में जल्द फील्ड स्टाफ सहित अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सोमवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने बिजली बोर्ड से प्रतिनियुक्ति पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों को वहीं पर समायोजित होने का विकल्प दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्ति पर गए अधिकारी और कर्मचारी 30 अप्रैल तक बताएं कि उन्हें बोर्ड में वापस आना है या ऊर्जा निदेशालय व निगमों में ही सेवाएं देनी हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बोर्ड के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए बड़े पैमाने पर फील्ड स्टाफ की भर्ती की जाएगी। राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में बिजली बोर्ड के कई अधिकारी ऊर्जा निदेशालय, एचपीपीटीसीएल और पावर कॉरपोरेशन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारियों को 30 अप्रैल तक संबंधित स्थानों में स्थायी रूप से समायोजित होने का विकल्प दिया जाए। इसके बाद जो पद रिक्त रहेंगे, उन्हें सरकार प्राथमिकता के आधार पर भरेगी, ताकि बोर्ड का कार्य बेहतर ढंग से चल सके।
विज्ञापन

ऊहल चरण-तीन प्रोजेक्ट का लोकार्पण जल्द, 392 मिलियन यूनिट बिजली होगी पैदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 मेगावाट क्षमता की ऊहल चरण-3 जल विद्युत परियोजना का शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को 17 मई, 2020 को पेन स्टॉक फटने से नुकसान पहुंचा था। इसके बावजूद राज्य सरकार ने इसका काम तेजी से आगे बढ़ाया और परियोजना के लिए 185 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। परियोजना से अब तक 2.97 करोड़ यूनिट का विद्युत उत्पादन हो चुका है। वर्ष 2003 में आरंभ हुई परियोजना 22 वर्ष के बाद कार्यशील हो पाई है। यह परियोजना पूरी तरह संचालित होने के बाद प्रतिवर्ष लगभग 392 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन करेगी, जिससे राज्य को लगभग 200 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें