फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले-केंद्र से 1500 करोड़ की राशि नहीं मिली, वित्त मंत्री से करेंगे मुलाकात

Mon, 27 Oct 2025 04:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल देश का पहला राज्य है, जहां प्राकृतिक रूप से उगाए गेहूं, मक्की, हल्दी, जाै को एमएसपी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मानव विकास(एचपीएचडी) रिपोर्ट में पांच राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है।  हिमाचल देश का पहला राज्य है, जहां प्राकृतिक रूप से उगाए गेहूं, मक्की, हल्दी, जाै को एमएसपी दिया जा रहा है। दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। गंभीर आर्थिक स्थिति के बावजूद भी हमारी सरकार प्रदेश के लोगों की सेवा कर रही है। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह रिपोर्ट कांग्रेस सरकार के ढाई साल से अधिक के कार्यकाल में हमारी नीति, सामाजिक बदलाव व विकास को इंगित करती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की राशि अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आपदा प्रभावितों के लिए वे भाजपा नेताओं के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मिलने के लिए तैयार है। कहा कि वे 28 अक्तूबर को दिल्ली जा रहे हैं और वित्त मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वित्त आयोग अध्यक्ष से भी मिलेंगे। कहा कि केंद्रीय मंत्री को जीएसटी से राज्य को हो रहे नुकसान से अवगत करवाएंगे।  साथ ही 1600 करोड़ की अतिरिक्त उधार की सीमा को बहाल करने की मांग उठाएंगे जोकि पिछली भाजपा सरकार में मिलती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें