फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सात एचएएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी, यहां देखें सूची

Mon, 27 Oct 2025 03:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश सरकार ने सात एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सात एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चुराह अंकुर ठाकुर को अब संयुक्त आयुक्त नगर निगम बद्दी तैनात किया गया है। नियुक्ति का इंतजार कर रहे अजय कुमार सिंह को सहायक आयुक्त डीसी कार्यालय केलांग लगाया है। एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) की परियोजना अधिकारी कल्याणी गुप्ता को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। विवेक कुमार नेगी को संयुक्त आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी शिमला लगाया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सहायक बंदोबस्त अधिकारी संजय कुमार को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। राजेश कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर लगाया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-सह-परियोजना अधिकारी आईटीडीपी कुलबीर सिंह राणा को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है। जगदीश चंद को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट काजा तैनात किया है और एसडीएम काजा शिखा को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है। चेतन चौहान को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चुराह लगाया गया है। संजीत शर्मा को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की लगाया है। वह नरेंद्र कुमार-दो को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें