फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- 40 हजार नए लाभार्थियों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Mon, 19 Feb 2024 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत अगले वित्तीय वर्ष में 70 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय करते हुए 40 हजार नए लाभार्थी जोड़े जाएंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को एकल नारी संगठन के राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एकल नारी संगठन के समारोह की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1 अप्रैल से शुरू होने जा रहे अगले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 40 हजार नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत अगले वित्तीय वर्ष में 70 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय करते हुए 40 हजार नए लाभार्थी जोड़े जाएंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को एकल नारी संगठन के राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी। बनारस से लौटने के बाद सीएम सुक्खू इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए लगभग 1260 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे वृद्ध, विधवा, एकल नारी, दिव्यांगजन और कुष्ठ रोगी सहित लगभग 7 लाख 84 हजार लाभार्थी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार विधवा महिलाओं को गृह निर्माण के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाएगी। इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत नवनिर्मित घरों के लिए बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का भी प्रावधान किया गया है। सुक्खू ने कहा कि दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत सोलन जिला के कंडाघाट में एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र में 27 वर्ष आयु तक के दिव्यांगजनों को खेल मैदान, आवासीय परिसर सहित अन्य विविध सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त जिन पात्र दिव्यांग बच्चों के पास रहने की कोई सुविधा नहीं है, उन्हें किराए पर आवास के लिए वित्तीय मदद भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पात्र महिलाओं को वार्षिक स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम के अंतर्गत लाते हुए इस पर लगभग 41 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि व्यय करेगी। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित एकल नारी संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधवा महिलाओं और पात्र बच्चों को एक हजार रुपये प्रतिमाह उनके आवर्ती जमा खातों में होंगे जमा
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली विधवा महिलाओं के 27 वर्ष आयु तक के बच्चों को उच्च शिक्षा में सहायता प्रदान करने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री सुख-शिक्षा योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि यह योजना नर्सिंग, मेडिकल, इंजीनियरिंग, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, भारतीय प्रबंधन संस्थानों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों इत्यादि में उच्च शिक्षा ग्रहण करने पर होने वाले व्यय को वहन करेगी। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों को एक हजार रुपये प्रतिमाह उनके आवर्ती जमा खातों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें