यह समय राजनीति चमकाने का समय नहीं: सीएम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विस क्षेत्र में तंज कसते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि सराज में सरकार कुछ नहीं कर रही लेकिन सड़कें युद्ध स्तर पर खोली जा रही हैं। इसके बाद ही आगे कार्य होगा। कहा कि जयराम ठाकुर से उनकी लगातार बात हो रही है। जयराम ठाकुर ने हवाई सर्वेक्षण के लिए हेलिकाप्टर मांगा तो उन्हें सेना का हेलिकाप्टर उपलब्ध करवाया है। यह समय राजनीति चमकाने का नहीं है। इससे दूर रहना चाहिए। आपदा प्रभावितों के साथ खड़े होने की जरूरत है।
सीएम सुक्खू ने सांसद कंगना रणौत को दी सलाह
सीएम सुक्खू ने सांसद कंगना रणौत को भी सलाह दी कि उन्हें मंडी की जनता ने अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा है। ऐसे में यह उनका फर्ज बनता है कि वह आपदा प्रभावितों की मदद के लिए केंद्र से अधिक से अधिक मदद लेकर आएं। ऐसे समय में बयानबाजी करने या आरोप प्रत्यारोप से काम नहीं चलने वाला, लोगों की मदद के लिए काम होना चाहिए। सीएम थुनाग में रात्रि ठहराव के बाद सीएम बड़ा पंचायत जाएंगे। वह 10 जुलाई को लौटेंगे। मौसम खराब रहने की स्थिति में वह सड़क मार्ग से रवाना होंगे। पहले सीएम का मंगलवार को भी शिमला से मंडी जाने का कार्यक्रम था, मगर इसे एक दिन आगे स्थगित किया गया।