फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीएम बोले- निराश्रित महिलाओं, अनाथ और विशेष बच्चों के लिए खुलेंगे अत्याधुनिक एकीकृत संस्थान

Wed, 28 Dec 2022 08:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को आदर्श बाल गृह और वृद्धाश्रम, नारी सेवा सदन मशोबरा और विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान ढली शिमला का दौरा किया।
विज्ञापन
नारी सेवा सदन मशोबरा पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि निराश्रित महिलाओं, अनाथ बच्चों और विशेष रूप से सक्षम बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में तीन एकीकृत समाज कल्याण संस्थान खोले जाएंगे। जिससे वे इन संस्थानों में घर जैसा महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि उन्होंने संबंधित विभागों को ऐसे संस्थानों के लिए बनने वाले भवनों की उचित योजना, डिजाइनिंग आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को आदर्श बाल गृह और वृद्धाश्रम, नारी सेवा सदन मशोबरा और विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान ढली शिमला का दौरा किया। उन्होंने इन संस्थानों में रहने वालों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन, वृद्धाश्रम और आदर्श बाल गृह में रहने वालों से बातचीत भी की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन संस्थानाें में रहने वालों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित ऐसे संस्थानों में रहने वालों कोे राज्य सरकार फेस्टिव अलाउंस प्रदान करेगी। इससे इन लोगों में इस भावना का संचार होगा कि सरकार उनके कल्याण और बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन में रहने वालों को कंबल एवं मिठाइयां भी वितरित कीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, विधायक अनिरुद्ध सिंह, अजय सोलंकी, हरीश जनारथा, मुख्य सचिव आरडी धीमान, अतिरिक्त  मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभाशीष पंडा, सचिव सामाजिक न्याय और अधिकारिता एम. सुधा देवी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें