फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu: शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बोले- डीजीपी मामले में कोर्ट के आदेश पढ़ने के बाद लूंगा फैसला

Fri, 29 Dec 2023 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ईमानदार छवि और जनाधार वाले नेताओं को कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी बनाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि डीजीपी मामले में कोर्ट के आदेश को पढ़ने के बाद फैसला लिया जाएगा। शुक्रवार को नई दिल्ली से राजधानी शिमला लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इस मामले में हाईकोर्ट का आदेश था तब मैं प्रदेश से बाहर था। कोर्ट के आदेश को पढ़ नहीं पाया हूं। अब आदेशों को पढ़ूंगा और विस्तृत चर्चा करने के बाद आगामी फैसला जल्द लिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ईमानदार छवि और जनाधार वाले नेताओं को कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी बनाएगी। बीते दिनों नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ विस्तार से कई मामलों पर चर्चा हुई है। लोकसभा चुनाव में क्या मुद्दे होंगे, इन पर मंथन किया गया।

उन्हाेंने कहा कि चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले नेता को ही पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाए, ऐसा आदेश हाईकमान ने दिया है। बैठक के दौरान प्रत्याशियों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए जाएंगे। उधर, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह और यादवेंद्र गोमा भी मुख्यमंत्री के साथ नई दिल्ली से शिमला लौटे।
विज्ञापन


सैलानियों की आवभगत के लिए हिमाचल तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा कि नये साल के स्वागत के लिए हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से तैयार। सैलानी हमारे अतिथि हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में सैलानियों को मेहमान के तौर पर देखने को कहा है। सैलानियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें