फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेल खत्म होने वाला है?' हिमाचल में इतना ही बचा है पेट्रोल और डीजल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया खुलासा

Sun, 29 Mar 2026 10:07 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Pradesh Petrol Diesel Update: हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 15 दिन का पेट्रोल-डीजल का स्टॉक है। ये कहना है मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में भी तेल की कमी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते उपजे ऊर्जा संकट का असर आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश पर भी पड़ सकता है। विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के पास अब 15 दिन का पेट्रोल-डीजल का स्टॉक है, ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में भी तेल की कमी हो सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव को स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। हर रोज मुख्य सचिव स्थिति का रिव्यू कर रहे हैं। फिलहाल हिमाचल प्रदेश में इस तरह का कोई संकट नहीं है लेकिन व्यावसायिक गैस को लेकर शिकायतें आ रही हैं कि कई जगह सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिटिंग जज से नहीं होती घोटालों की जांच
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से हिमकेयर की जांच सिटिंग जज से करवाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि घोटालों की सिटिंग जज से नहीं, बल्कि सरकार की एजेंसी ही इसकी जांच करती है। नादौन और देहरा विधानसभा में ही विकास करवाने के आरोपों पर कहा कि हिमाचल प्रदेश में संतुलित विकास हो रहा है। भाजपा के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें