फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- सुलभ जन सेवाओं एवं निगरानी तंत्र को सशक्त करेगी ड्रोन तकनीक

Fri, 17 Feb 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के इस युग में सरकारी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम और समय की बचत के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी का सरकारी क्षेत्र में व्यापक उपयोग करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग से जन-सुविधाओं को त्वरित और सुगम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर शाम राज्य सचिवालय में ड्रोन प्रौद्योगिकी से संबंधित आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के इस युग में सरकारी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम और समय की बचत के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी का सरकारी क्षेत्र में व्यापक उपयोग करने की तैयारी कर रही है। आधुनिकतम प्रौद्योगिकी का समुचित उपयोग करते हुए प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि व बागवानी तथा स्वास्थ्य क्षेत्र, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, ट्रैकर्स रूट पर बचाव, अवैध खनन पर नजर रखने तथा विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू करने की निगरानी में ड्रोन उपयोगी एवं सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। प्रारंभिक चरण में ड्रोन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल निगरानी तंत्र को विकसित करने तथा माल ढुलाई इत्यादि के लिए करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं में तेजी लाने पर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

बैठक में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी व आशीष बुटेल, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, सचिव आईटी विभाग डॉ. अभिषेक जैन, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क विभाग किरण भड़ाना, ओएसडी गोपाल शर्मा, इल्मा अफरोज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


टूटीकंडी, अर्की में दो पश्चवर्ती देखभाल केंद्र अधिसूचित
सरकार ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत दो पश्चवर्ती देखभाल (आफ्टर केयर) केंद्र स्थापित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत शिमला के टूटीकंडी में महिलाओं के लिए तथा सोलन जिला के अर्की में पुरुषों के लिए यह केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत इन देखभाल केंद्रों में देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास की आवश्यकता वाले 21 से 27 वर्ष तक के अनाथ व्यक्तियों अथवा उनके विवाह तक निशुल्क ठहरने की सुविधा दी जाएगी। इन केंद्रों में आवासियों को वस्त्र, स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। 

विज्ञापन

शांता कुमार के बयानों से सीख लें भाजपा के नेता : सीएम

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के बयानों से भाजपा नेताओं को भी सीख लेनी चाहिए। शांता कुमार ने कहा है कि सरकार को बने अभी दो माह ही हुए हैं, ऐसे में अभी विरोध नहीं करना चाहिए। सुक्खू ने कहा कि इस बात के लिए मैं पूर्व मुख्यमंत्री का आभार जताता हूं। उन्होंने ठीक कहा है। वो जानते हैं कि प्रशासनिक व्यवस्था को कैसे सुचारू करना है। वो जानते हैं कि काम कैसे किया जाता है।

हम हर काम को सोच समझ कर ही कर रहे हैं। हम व्यवस्था परिवर्तन की ओर जा रहे हैं। समय कठिन है लेकिन हमारी सेवा भाव में कोई कमी नहीं है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने में चार वर्ष लगेंगे। हमारे कर्ज की सीमा समाप्त हो गई है। विकास के कामों में कोई रोड़ा नहीं अटकने देंगे। सुक्खू ने कहा कि शांता कुमार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे हैं, उनके कामों को जनता आज भी याद करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें