फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जयराम बना रहे तीसरी फिल्म, कंगना से मांगा एक माह की शूटिंग के लिए समय

Thu, 09 May 2024 06:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी में भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तीसरी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुंबई से अभिनेत्री कंगना रनौत से एक महीने के लिए शूटिंग के लिए समय मांगा है। उनकी तीसरी फिल्म का नाम ''कंगना मंडी के अंगना'' है।
विज्ञापन
मंडी के सेरी मंच पर कांग्रेस की जनसभा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तीसरी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुंबई से अभिनेत्री कंगना रनौत से एक महीने के लिए शूटिंग के लिए समय मांगा है। उनकी तीसरी फिल्म का नाम ''कंगना मंडी के अंगना'' है। इससे पहले दो फिल्म ''रिवाज बदलेंगे'' और ''ऑपरेशन लोट्स'' डायरेक्ट कर चुके हैं। ''रिवाज बदलेंगे'' फिल्म पर जनता ने उन्हें ही बदल दिया। जबकि ''आपरेशन लोट्स''फ्लॉप रही। अब ''कंगना मंडी के अंगना'' फिल्म भी फ्लॉप होगी। वह गुरुवार को मंडी के सेरी मंच पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्ख ने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को पता चल गया कि कांग्रेस विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतार रही है। इसी को देखते हुए वह खिसकने लगे और डॉयरेक्टर ने लोकेशन व कहानी लिख दी। कंगना अच्छी हीरोइन हैं, लेकिन अच्छी फिल्म के लिए अच्छे डायरेक्टर की भी जरूरत रहती है। फ्लॉप डायरेक्टर फिल्म बना रहा हैं तो फिल्म भी फ्लॉप होगी। कहा कि राजनीति का हीरो विक्रमादित्य सिंह हैं। यदि वह फिल्मी दुनिया में भी होते तो भी वह टॉप पर होते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की लड़ाई नहीं है। सता में रहेंगे तो सेवा में रहेंगे। उन्होंने जनता से पूछा कि जो पार्टी सत्ता की कुर्सी को हथियाना चाहती है उन्हें वोट करेंगे? कहा कि छह हलकों में हो रहा उपचुनाव स्वच्छ छवि और दागदार व बेईमान के बीच वाला है। राज्यसभा सीट पर चुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस के छह विधायक खरीद लिए। इन्हें आधी किस्त पंचकूला मिली और फिर दोबारा पैसों के लालच में पंचकूला पहुंचे। इस्तीफों की खबर पर सीएम ने कहा कि वह क्यों इस्तीफा देंगे। वह आम जनता के लिए काम कर रहे हैं। कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने प्रदेश की माली हालत करके दी। 75 हज़ार करोड़ कर्जा पहुंचा दिया। ढेरों देनदारियां छोड़ी। जबकि वह आर्थिक स्थिति सुधारने में लगे रहे। तथ्य में निकला कि जयराम सोये थे और खजाना लुटा जा रहा है। उन्होंने साफ कि उनके 15 महीने के कार्यकाल में कोई उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने जनता के लिए काम किया। कहा कि एनपीएस का 9000 करोड़ रुकवाने का प्रयास केंद्र सरकार व जयराम कर रहे हैं। आपदा के दौरान भाजपा व नेता प्रतिपक्ष की कार्यप्रणाली पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
विज्ञापन


'विक्रमादित्य की गाड़ी सीधे जाएगी दिल्ली, हर कोई चढ़ जाओ'
जनसभा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की गाड़ी सीधी दिल्ली जाएगी। ऐसे में इसमें जैसे कैसे चढ़ जाओ। यह विकास की गाड़ी है और जनता को राहत देने वाली गाड़ी है। उन्होंने सुंदरनगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अब वह मंडी रेल व प्लेन पहुंचाने की बात कर रहे हैं। जब उनकी सरकार थी तब वह यह सब नहीं कर पाए हैं और अब जनता को बरगला रहे हैं। कहा कि मंडी में सभी विकास कार्य विक्रमादित्य सिंह सिरे चढ़ाएगा। उन्होंने जनसभा में कार्यकर्ताओं को खूब जोश भरने के साथ भाजपा व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को खूब कोसा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें