फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सुक्खू, राहुल-प्रियंका से की चर्चा

Sun, 29 Jan 2023 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल और प्रियंका ने सीएम सुक्खू से प्रदेश में सरकार के कामकाज के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीएम सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वह इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पैदल चले। सूत्रों के अनुसार इस दौरान राहुल और प्रियंका ने उनसे हिमाचल प्रदेश में सरकार के कामकाज के बारे में भी चर्चा की। यात्रा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी शामिल हुए। प्रदेश के कई अन्य नेता भी इसमें शामिल हुए। मुख्यमंत्री शनिवार को श्रीनगर के लिए रवाना हुए थे। 

विज्ञापन


प्रतिभा श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन में लेंगी हिस्सा 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने के बाद रविवार सुबह चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए रवाना हो गई हैं। वह राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

प्रतिभा सिंह 31 जनवरी को श्रीनगर से दिल्ली जाएंगी और संसद की बैठकों में उपस्थित रहेंगी। प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए मिल्कफेड के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर को राज्य संयोजक बनाया गया है जबकि उनके साथ कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल और संदीप कुमार को सह संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें