फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC 2023 Final: मुख्यमंत्री ने मॉलरोड पर देखा भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच, दर्शकों का लगा जमावड़ा

Sun, 19 Nov 2023 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यटकों की आमद बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
नागरिकों के साथ मैच देखते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भारत-ऑस्ट्रेलिया के मध्य आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2023 का फाइनल मैच देखने के लिए मॉल रोड शिमला में नागरिकों के साथ शामिल हुए। नगर निगम शिमला द्वारा लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित कर इस मैच के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले, मुख्यमंत्री ने पुलिस नियंत्रण कक्ष के पास एक आकर्षक भित्ति चित्र का भी उद्घाटन किया। प्रोफेसर हिम चटर्जी की यह रचना पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार की गई है। इस भित्ति चित्र में राज्य के विभिन्न जिलों की लोक संस्कृति को दर्शाया गया है। 

नगर निगम शिमला के प्रयासों की सराहना करते हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन और जल विद्युत उत्पादन राज्य में राजस्व वृद्धि का मुख्य स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यटकों की आमद बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा और इस संबंध में कई ठोस कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें