फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali News: सांस्कृतिक झांकियों के साथ राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल शुरू, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 02 Jan 2023 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मनाली के माल रोड पर बने मंच पर बैठकर सभी झांकियां संजीदगी से देखीं। बारी-बारी विभिन्न महिला मंडलों और सांस्कृतिक दल की झांकियां उनके आगे से गुजरी तालियां बजाकर उन्होंने उनकी हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन
मनाली विंटर कार्निवाल का आगाज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली में सोमवार को सांस्कृतिक झांकियों के साथ राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल का आगाज हुआ। परिधि गृह से मालरोड तक महिला मंडलों और सांस्कृतिक दलों ने झांकियां निकालीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परिधि गृह से झांकियों को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हिडिंबा माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पांच दिन तक मनुरंगशाला में चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शुभारंभ किया। झांकियों में 188 महिला मंडलों, 25 सांस्कृतिक दलों और एक दर्जन सरकारी विभागों ने भाग लिया।

विज्ञापन



मालरोड में हिमाचल की ठेठ पहाड़ी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती और सामाजिक जागरूकता का संदेश देतीं भव्य सांस्कृतिक झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मालरोड के दोनों ओर पर्यटक और स्थानीय लोग झांकियों की तस्वीरें मोबाइल में कैद करते नजर आए। दो से छह जनवरी तक चलने वाले विंटर कार्निवाल में तीन और पांच जनवरी को महानाटी होगी। इसके अलावा विंटर क्वीन, वॉयस ऑफ कार्निवाल सहित अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 

मुख्यमंत्री ने संजीदगी से देखीं झांकियां
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मनाली के माल रोड पर बने मंच पर बैठकर सभी झांकियां संजीदगी से देखीं। बारी-बारी विभिन्न महिला मंडलों और सांस्कृतिक दल की झांकियां उनके आगे से गुजरी तालियां बजाकर उन्होंने उनकी हौसलाअफजाई की। मुख्यमंत्री के साथ कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, डीसी आशुतोष गर्ग, एसपी गुरदेव शर्मा,  एसडीएम एवं विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें