फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल 2027 तक बनेगा आत्मनिर्भर, 31 मार्च तक 20,000 युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी

Sat, 06 Jan 2024 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

चौगान मैदान नाहन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कहा कि वे दो दिन दिल्ली में प्रदेश का हक मांगने गए थे। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और गृह मंत्री अमित शाह से मिले। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी करोड़ों की सौगात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल 2027 तक पूर्ण आत्मनिर्भता वाला राज्य बनेगा। जबकि 2032 तक देश का पहला सबसे अमीर और समृद्ध प्रदेश होगा। सरकार ने इसके लिए आत्मनिर्भरता की नींव रख दी है। आने वाले चार साल में प्रदेश इस ओर कदम बढ़ाएगा। चौगान मैदान नाहन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कहा कि वे दो दिन दिल्ली में प्रदेश का हक मांगने गए थे। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और गृह मंत्री अमित शाह से मिले। वहां श्री रेणुकाजी और किशाऊ बांध के निर्माण शुरू करने की बात कही। श्री रेणुकाजी बांध परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

सुक्खू ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते कहा कि पूर्व सरकार ने युवाओं को नौकरियां देने के लिए हमीरपुर अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड जैसे संस्थान को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा। वहां चहेतों और रिश्तेदारों को नौकरियां बेची जाती थीं। आज भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में वह 20,000 युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार देंगे, जिन्हें 31 मार्च तक भरा जाएगा। इतनी नौकरियां पूर्व भाजपा सरकार ने पूरे पांच साल में नहीं दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्र को 9907 करोड़ रुपये का आपदा क्लेम भेजा था। इसमें से 5,500 रुपये की पहली किस्त की मांग की है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों का पैसा जो एनपीए के रूप में 9,000 करोड़ रुपये केंद्र के पास पड़ा है, उस पैसे की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि सोलर पावर प्लांट से सरकार युवाओं को लाखों रुपये का रोजगार देगी। इसी तरह सरकार किसानी, बागवानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही है। हाटी समुदाय के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र से स्पष्टीकरण मिलते ही उन्होंने 12 घंटे के भीतर एसटी अधिनियम को लागू किया। सुक्खू ने कहा कि हम काम को लटकाना नहीं चाहते, हम जनता के लिए कामों को करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें